Tuesday, October 20th, 2026

यूपी में गणतंत्र दिवस 2021: सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, प्रदेश में आज सम्मानित होंगे 658 पुलिसकर्मी

नई दिल्ली 
कोरोना काल के बीच देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के 658 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पूरे प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव व शहर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई के कार्य किए जाएं। इसके अलावा गणतंत्र दिवस को लेकर भारत नेपाल सीमा पर खुफिया एजेंसियों की चौकसी बढ़ गई है। सीमा पर हाईटेक तरीके से सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

 

#सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

Source : Agency

पाठको की राय